आजमगढ़ में AIMIM नेता के बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में सनसनी, एक दिन पूर्व शाम को दोस्तों के साथ लखनऊ जाने की बात कह कर निकला था, पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम के आधार पर स्पष्ट होगा कारण

Uncategorized

आजमगढ़। शहर के बाजबहादुर स्थित कोट किला मोहल्ले में बुधवार की तड़के करीब छह बजे 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान औरंगजेब उर्फ उमर पुत्र अब्दुल्ला के रूप में हुई। उसके पिता अब्दुल्ला एआईएमआईएम के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में गोपालपुर विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा था। पार्टी नेता के बेटे की मौत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के साथ ही पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, औरंगजेब का बिलरियागंज चुंगी के पास आवास है, जबकि उसके मामा का घर कोट किला मोहल्ले में है। मंगलवार की शाम वह दोस्तों के साथ लखनऊ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *