भाजपा जिला कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में मिला कार्यालय प्रभारी का शव, पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कारण होगा स्पष्ट, आत्महत्या और हार्ट अटैक को लेकर रही चर्चा

Uncategorized

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में बुधवार की सुबह कार्यालय प्रभारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
मृतक की पहचान 57 वर्षीय रामचंद्र यादव पुत्र होरी यादव के रूप में हुई है। सुबह कार्यालय परिसर में उनका शव मिलने के बाद मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ लोगों ने आत्महत्या की आशंका जताई, हालांकि भाजपा पदाधिकारियों ने इस चर्चा को खारिज करते हुए हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि साढ़े नौ बजे उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब आशंका हुई। किसी प्रकार से दरवाजा खुला तो शव पड़ा था। वह 35 साल से पार्टी से जुड़ थे। पुराने कार्यालय में भी थे और 2019 में नया कार्यालय बनने पर प्रभारी थे। उनके निधन से सभी दुखी हैं। राजघाट पर अंतिम संस्कार होगा। पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित हैं।
इस संबंध में सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि मृतक रामचंद्र यादव (57) पुत्र होरी यादव थे। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। हालांकि शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *