
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बारडौल में गो तस्करों ने अतरौलिया थाने की पुलिस को खुली चुनौती देते हुए देर रात दो गायों के सर काट कर अलग कर दिया और मांस उठाकर लेकर चले गए। इस मामले की जानकारी रविवार को उस समय हुई जब गृह स्वामी का लड़का गायों को चारा देने पहुंचा तो देखा कि गायों के सर कटे हुए पड़े हैं। और मांस उठा कर ले जाया गया है। घटना के समय तबीयत खराब होने के कारण मालिक घर पर थे। अपने गायों की इस हालत को देखते ही युवक मनोज यादव शोर मचा कर रोने लगा। मामले की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए हैं। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना में शामिल आरोपियों का एनकाउंटर किए जाने की मांग की है।
यह है मामला
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के हरिराम यादव पुत्र अभिराज यादव गोरथानी ग्राम में नेशनल हाईवे से सटे लिंक रोड पर अपने मकान में रहते थे। शनिवार की दोपहर को वह अपनी वरदौल में बंधी दो गायों को चारा पानी डालकर अपने गांव चले गए थे। घर पर केवल उनका लड़का अकेले मौजूद था। रात में गायों को चारा डालकर व बरदौल में ताला बंदकर वह भी गांव में सोने चला गया था। शनिवार की देर रात अज्ञात लोग बरदौल का ताला काटकर अंदर घुस गए, और उसमें बंधी दो गायों को टुकड़े टुकड़े में काटकर उनकी निर्मम हत्या कर दी।और वहां से फरार हो गए। रविवार सुबह जब घटना क्षेत्र में फैली तो आसपास के सात आठ गांवों के लोग एकत्रित हो गए। और उनमें भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले दो दशक में ऐसी घटना कभी नहीं हुई। वही इस बारे में मनोज यादव इस घटना को बताते बताते रो पड़े।
मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी
क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बूझाकर शांत कराया। क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह सूचना प्राप्त हुई। गोरथानी ग्राम निवासी हरिराम यादव जिनका यहां परिसर है, यहां बंधी दो गोवंश कटे हुए पड़े हैं। और उनका मीट गायब है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।वाकिब के एनकाउंटर पर कहा कि इसके संबंध में अभी मुकदमा लिखकर अन्वेषण किया जाएगा, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
