




आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी मल्लाह बस्ती में रात 1 बजे के लगभग घर के पीछे बाउंड्री में बंधे गाय के बछड़े को अराजक तत्व उठा ले गए थे। मामले में पुलिस पीड़िता कमला पत्नी सुक्खू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ BNS की धारा 303, गोवध निवारण अधिनियम 3, 5, 8 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि पीड़िता के अनुसार घर से 100 मीटर दूर बछड़े को काटकर अवशेष वहीं छोटी सरयू नदी में फेंक दिया गया। वहीं सुबह उठ कर सुक्खू साहनी पुत्र चैइत्तर साहनी व उनकी पत्नी कमला ने काफी खोजबीन किया। सुबह 8 बजे पोखरे की रखवाली कर रही मीना ने बताया कि नदी किनारे पशु के अवशेष दिखाई दिए हैं। मौके पर पहुंचकर ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल पलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पहुंचे पशु डॉक्टर इमामुद्दीन ने बताया कि मौके पर बचे पशु के अवशेष व खून का सैंपल ले लिया गया है। कमला देवी ने थाने में बछड़ा को अज्ञात लोगों द्वारा ले जाकर काटने की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि पशुपालक की पत्नी कमला देवी की तरफ से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।