एएसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव और सीओ सिटी शुभम तोदी को दी गई भावभीनी विदाई, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने स्मृति चिह्न भेंट कर दी शुभकामनाएं, पंकज श्रीवास्तव का मऊ और शुभम तोदी का संभल हुआ स्थानांतरण

Uncategorized

आजमगढ़। जनपद से स्थानांतरित होकर नई तैनाती पर जा रहे अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी को गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान एसएसपी ने जनपद में दोनों अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई तैनाती पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी नई जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव का स्थानांतरण जनपद मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है, जबकि क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी को जनपद संभल में नई तैनाती मिली है।
विदाई समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वरलाल गुर्जर, क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *