दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तारवीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप

Uncategorized

आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म, गर्भपात कराने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी बुधवार को महुवारा बाजार के आगे नहर पुलिया के पास से की गई।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के संबंध में वादिनी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर धर्मेन्द्र कुमार सोनकर के खिलाफ बार-बार शारीरिक संबंध बनाने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और गर्भपात कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में थाना दीदारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 226/2026 के तहत धारा 376(2)(एन), 313, 506, 120बी भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 25 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने सुबह करीब 9:20 बजे धर्मेन्द्र कुमार सोनकर (30) पुत्र गुलाबचन्द्र सोनकर, निवासी थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश, कांस्टेबल राजकुमार, हर्षित सिंह और अरविन्द तिवारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *