आजमगढ़ पुलिस ने 253 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को सौंपे, 63.25 लाख रुपये है कीमत, फरवरी 2024 से अब तक 6,288 मोबाइल फोन बरामद, करीब 15.72 करोड़ रुपये के मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाए गए

आजमगढ़। जिले में गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने 253 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 63 लाख 25 हजार रुपये है। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में सहायक पुलिस अधीक्षक ईश्वर लाल गुर्जर ने […]

Continue Reading

नशे के सौदागरों और अवैध हथियार कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन त्रिशूल शुरू, सूचना देने को जारी हुआ विशेष नंबर 9151828820

आजमगढ़। जनपद में नशे के अवैध कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आजमगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिशूल की शुरुआत की है। इसके तहत पुलिस ने सामुदायिक आसूचना तंत्र विकसित करते हुए आमजन से अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी साझा करने की अपील की है। अभियान का […]

Continue Reading

नीम के पेड़ से लटकता मिला 18 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत उम्मा का पूरा गांव में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब 18 वर्षीय युवक का शव घर के बगल में स्थित नीम के पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी अविनाश यादव (18) पुत्र धर्मराज यादव के रूप में हुई।बताया गया कि गुरुवार […]

Continue Reading

गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह घायल, सिर में लगे चार टांके, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फोन कर जाना हाल

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान आजमगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पदयात्रा के दौरान उनके सिर पर लोहे की वस्तु गिर गई, जिससे उन्हें चोट आई। घटना के तत्काल बाद एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में […]

Continue Reading

प्रदेश संयोजक बनने के बाद पहली बार आजमगढ़ पहुंचे सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

विशिष्ट अतिथि मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ाव हमेशा प्रेरणादायी रहा है। नए दायित्व के माध्यम से संगठन को और मजबूती मिलेगी।नवनियुक्त प्रदेश संयोजक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने पार्टी नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि […]

Continue Reading

गोवंश तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और डस्टर कार सरकार के पक्ष में जब्त, 18 गोवंशीय पशुओं की बरामदगी के मामले में डीएम ने सुनाया आदेश, थाना पुलिस की पैरवी पर हुई कार्रवाई

आजमगढ़। गोवंशीय पशुओं की तस्करी के मामले में इस्तेमाल किए गए ट्रक और डस्टर कार को जिला प्रशासन ने राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर लिया है। कंधरापुर पुलिस की प्रभावी पैरवी और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर जिलाधिकारी आजमगढ़ ने दोनों वाहनों के जब्तीकरण का आदेश पारित किया है। जब्त किए गए वाहनों […]

Continue Reading

धनतेरस-दीपावली पर अशोक कुमार आशीष कुमार गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड का खास ऑफर, मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत की छूट, सोने चांदी के सिक्कों से लेकर डायमंड ज्वेलरी तक की आकर्षक रेंज उपलब्ध, कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच खरीदारी का अवसर

आजमगढ़। धनतेरस, दीपावली और डाला छठ के त्योहारों को लेकर सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। इसी बीच शहर के दामोदर कटरा, आसिफगंज स्थित अशोक कुमार आशीष कुमार गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। प्रतिष्ठान की ओर से आभूषणों की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में 20 प्रतिशत […]

Continue Reading

आजमगढ़ में 601 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में गूंजे मंगलगीत, 600 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह, एक मुस्लिम जोड़े का हुआ निकाह; डीएम, एसएसपी और सीडीओ ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

आजमगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को सावित्रीबाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में जनपद स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। उत्सव और उल्लास के बीच जिले के 601 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 600 हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया, जबकि […]

Continue Reading

त्योहार और मेले में तेज आवाज में डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क, थाने में पीस कमेटी की बैठक, एएसपी ईश्वर लाल गुर्जर ने दिए निर्देश; मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने पर जोर

आजमगढ़। आगामी त्योहारों और मेलों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक ईश्वर लाल गुर्जर ने निजामाबाद थाने पर पीस कमेटी की बैठक की। इसमें कस्बा और ग्रामीण […]

Continue Reading

शिक्षकों ने डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम 31 सूत्री ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो चुनाव में दिखाएंगे ताकत, पुरानी पेंशन, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने और पीएचडी इंक्रीमेंट समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन तेज, दो नवंबर से काली पट्टी बांधकर कर रहे शिक्षण कार्य

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर उच्च शिक्षा के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। गुरुवार को विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 31 सूत्री मांगपत्र सौंपा। इससे पहले दो नवंबर से शिक्षक काली पट्टी […]

Continue Reading