ओवैसी की अखिलेश और योगी को चुनौती, योगी संभल से लड़ें चुनाव तो अखिलेश गोरखपुर से उतरें मैदान में, आजमगढ़ के लोगों से कई मुद्दों पर लगवाये नारे, कहा अब मुसलमान किसी की गुलामी नहीं करेगा

ओवैसी की अखिलेश को चुनौती, योगी संभल से लड़ें चुनाव तो अखिलेश गोरखपुर से उतरें मैदान में आजमगढ़। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आजमगढ़ के अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपने प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब किसी की गुलामी […]

Continue Reading

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम, पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद खुला जाम

आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के चिरावल गांव के पास 8 अक्टूबर की रात बाइक और वैगनआर कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक शिवम पाल (22) की 10 अक्टूबर को लखनऊ स्थित केजीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। रविवार को […]

Continue Reading

स्कूली विवाद में सड़क पर आपस में भिड़ीं छात्राएं, मारपीट में एक दर्जन घायल, एसडीएम ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजवाया, पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर कर रही जांच

आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के मालपार गांव के समीप शुक्रवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर मारपीट हो गई। सड़क पर हुई इस घटना में करीब एक दर्जन छात्राएं घायल हो गईं। मारपीट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके […]

Continue Reading

एयरपोर्ट पर पहुंचे अखिलेश यादव, बलिया के लिए निकले, दरवाजे पर खड़े रहे स्टार प्रचारक विजयलाल यादव, आजमगढ़ में सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बोले, जवानी खपाने वाले नेताओं का हो रहा है अपमान

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को आजमगढ़ के दौरे पर आए थे। आजमगढ़ के एयरपोर्ट से उन्हें बलिया जाना था। निर्धारित समय से डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से एयरपोर्ट पर पार्टी के विधायक और सांसदों के साथ ही कुछ लोगों को मिलने की इजाजत थी। सबसे […]

Continue Reading

आजमगढ़ में दो अलग-अलग घटनाओं में फंदे से लटके मिले शव, एक की शिनाख्त नहीं

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद और महाराजगंज थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में फंदे से लटके दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। निजामाबाद में नदी किनारे जंगल में पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला, जबकि महाराजगंज क्षेत्र में घर के कमरे में पंखे से लटकी 25 वर्षीय विवाहिता की लाश मिलने से […]

Continue Reading

आजमगढ़ से विदा हुए एएसपी मधुबन कुमार सिंह और चिराग जैन, नई तैनाती पर मिली शुभकामनाएं, DIG और SSP ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित, कार्यकाल की सराहना की

आजमगढ़। जनपद से स्थानांतरित हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन को गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके कार्यकाल की सराहना […]

Continue Reading

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला सम्मानित

आजमगढ़। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला को गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन प्रयास की ओर से सम्मानित किया गया। सिविल लाइन स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान किया गया। सम्मान मिलने के बाद सुनील शुक्ला ने कहा कि यह […]

Continue Reading

हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस टीम सम्मानित

आजमगढ़। हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करने और चार घटनाओं का सफल अनावरण करने वाली गम्भीरपुर पुलिस टीम को गुरुवार को सम्मानित किया गया।गम्भीरपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजल चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई […]

Continue Reading

शिक्षक हितों की आवाज सदन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर अजय सिंह ने नामांकन पत्र स्वीकृत होने के बाद रखी अपनी बात, कहा- वर्तमान में 18 साल से शिक्षक MLC हैं सरकार के एजेंट

आजमगढ़: गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रत्याशी अजय सिंह ने 5 अक्टूबर को मंडलायुक्त नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसके स्वीकृत होने के बाद अपने गृहजनपद आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासभा (फुपुक्ता) और मदरसा टीचर्स एसोसिएशन ने समर्थन देने की घोषणा की। उनके नामांकन कार्यक्रम […]

Continue Reading

विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, कलेक्ट्रेट चौराहे से हटाए गए बैनर-पोस्टर

आजमगढ़। विधान परिषद चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां लगातार तेज हो रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे और सिविल लाइन क्षेत्र में अभियान चलाकर विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों और व्यक्तिगत रूप से लगाए गए बैनर-पोस्टर हटाए गए।नगर पालिका की टीम ने जेसीबी […]

Continue Reading