एयरपोर्ट पर पहुंचे अखिलेश यादव, बलिया के लिए निकले, दरवाजे पर खड़े रहे स्टार प्रचारक विजयलाल यादव, आजमगढ़ में सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बोले, जवानी खपाने वाले नेताओं का हो रहा है अपमान

Uncategorized

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को आजमगढ़ के दौरे पर आए थे। आजमगढ़ के एयरपोर्ट से उन्हें बलिया जाना था। निर्धारित समय से डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से एयरपोर्ट पर पार्टी के विधायक और सांसदों के साथ ही कुछ लोगों को मिलने की इजाजत थी। सबसे खास बात यह है कि जिस भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के भाई विजय लाल यादव को समाजवादी पार्टी ने अपना स्टार प्रचारक बनाया था वह भी लगभग डेढ़ घंटे एयरपोर्ट के बाहर दरवाजे पर ही खड़े रहे और कई पदाधिकारियों को लगातार फोन मिलाते रहे। घंटों धूप में खड़े रहने के बाद भी विजय लाल यादव की नहीं सुनी गई और उन्हें निराश होकर वापस गाजीपुर लौटना पड़ा। बिरहा कलाकार विजय लाल यादव ने समाजवादी पार्टी के लिए गाना भी गया था जो की काफी चर्चाओं में रहा और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के प्रत्येक कार्यक्रम में इस गाने को बजाया भी जाता है। और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी से बड़े शान से सुनते हैं।

कई बड़े पदाधिकारियों को नहीं मिली एंट्री
इसमें कई ऐसे लोग हैं जो बिना किसी पद के होते हुए भी एयरपोर्ट के अंदर चले गए। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी गुस्से में है। एयरपोर्ट के बाहर धूप में लगभग तीन-तीन घटे खड़े समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिले के नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह से जिले में नेतृत्व की तानाशाही चल रही है। वह निश्चित रूप से दुखद है। और आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

जवानी खपाने वाले नेताओं का हो रहा है अपमान
बातचीत करते हुए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश गिरी का कहना है कि यह बिना लिखा पढ़ी के जिला अध्यक्ष की तानाशाही है। आज दिन बारिश नेताओं को एंट्री नहीं दी गई है उनमें अपने-अपने समाज के कई वरिष्ठ नेता हैं। इन लोगों ने अपनी जवानी को समाजवादी पार्टी के लिए खपाया है। ऐसे में जिले का नेतृत्व मात्र कुछ लोगों को लेकर अंदर चला जाता है ऐसे लोग लंबे समय तक पार्टी नहीं चला सकते।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी करते हैं महिलाओं का सम्मान
समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव सुनीता सिंह को भी एंट्री ना मिलने से आहत होते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव महिलाओं का सम्मान करते हैं। जिस तरह से महिला सभा की चार बड़ी पदाधिकारी को एंट्री नहीं दी गई है निश्चित रूप से दुखद है। जिले के डॉक्टर अमित सिंह के अंदर जाने के सवाल पर राष्ट्रीय महासचिव सुनीता सिंह का कहना है कि अमित सिंह न तो पार्टी के संगठन में है और ना ही कोई कार्यकर्ता हैं। ऐसे में जिले से जो लिस्ट बनी है निश्चित रूप से दुखद है।

जमीन पर काम करने वाले नेताओं को नहीं बुलाया गया
वही इस बारे में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रोशन यादव ने कहा कि जिस तरह से गुलाब राजभर कुणाल मौर्या विवेक सिंह बबीता चौहान श्याम देव चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश गिरी, सूरज राजभर और जोरार खान जैसे पार्टी के जमीन पर काम करने वाले लोगों को जिस तरह से नहीं बुलाया गया निश्चित रूप से दुखद है। हालांकि दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एयरपोर्ट के गेट के बाहर जमीन पर बैठे भी नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *