शहर में खुला स्पार्की कंपनी का एक्सक्लूसिव शोरूम, युवाओं को मिलेंगे ट्रेंडी कैजुअल ड्रेस के विकल्प, पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने किया शुभारंभ, बोले- नए प्रतिष्ठानों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

आजमगढ़। शहरवासियों, खासकर युवा वर्ग की ट्रेंडी और कैजुअल ड्रेस की जरूरतों को पूरा करने के लिए शहर के एलवल मोहल्ले में स्पार्की कंपनी का एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू हुआ। नए शोरूम का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने किया। शोरूम के उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और […]

Continue Reading

अखिलेश यादव दिग्भ्रमित हैं, सपा अनर्गल आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही : ब्रजेश पाठक, बरदह के जीवली में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पहुंचे डिप्टी सीएम, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि; बाढ़ और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी बोले

आजमगढ़। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को बरदह क्षेत्र के जीवली गांव भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी, सरकार और प्रदेश के लोग क्षेत्रीय अध्यक्ष […]

Continue Reading

घाघरा ने पार किया पिछले साल का अधिकतम जलस्तर, टौंस भी बढ़ी, सगड़ी में तीन गेज पर बीते साल का रिकॉर्ड पीछे छूटा, टौंस नदी 1.37 मीटर ऊपर पहुंची

आजमगढ़। जिले में नदियों के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार 11 सितंबर की सुबह आठ बजे दर्ज आंकड़ों के मुताबिक सगड़ी क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी के कई गेजों पर इस साल का जलस्तर पिछले वर्ष दर्ज किए गए अधिकतम जलस्तर को पार कर चुका है। वहीं शहर […]

Continue Reading

सिर्फ संदेह के आधार पर पंजीकृत वसीयत रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट, आजमगढ़ निवासी की अपील को खारिज कर 54 वर्ष पूर्व के वसीयत को बरकरार रख की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आजमगढ़। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी पंजीकृत वसीयत को केवल संदेह के आधार पर रद्द नहीं किया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि सिर्फ वसीयतकर्ता के वृद्ध होने से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि उसके पुत्र ने विश्वास का दुरुपयोग कर उससे वसीयत लिखवा ली। न्यायमूर्ति […]

Continue Reading

फर्जी पावर ऑफ अटर्नी दिखाकर जमीन का 1.80 करोड़ में सौदा, 6.10 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पिता-पुत्र पर मुकदमा

आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी व्यवसायी सत्येन कुमार उर्फ सत्यम ने जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरवन गांव निवासी पिता-पुत्र पर कथित फर्जी मुख्तार-ए-आम (पावर ऑफ अटर्नी) दिखाकर जमीन का सौदा करने और अग्रिम रकम के नाम पर 6.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली […]

Continue Reading

तीन मुकदमे छिपाकर चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप, थाना में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। अपने खिलाफ दर्ज तीन आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाकर चरित्र प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने के आरोप में अहरौला थाना पुलिस ने सतपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शपथपत्र में अपने विरुद्ध किसी भी आपराधिक अभियोग के दर्ज न होने की बात कही थी, जबकि जांच में […]

Continue Reading

कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, हादसे के बाद गांव में मची अफरा-तफरी, थोड़ी दूर अस्थायी स्नानागार में नहाने गई थी, पड़ोसी की दीवार गिरी

आजमगढ़/अतरौलिया आशीष कुमार निषाद। थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में बृहस्पतिवार दोपहर कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बढ़या गांव निवासी रामरति […]

Continue Reading

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

अतरौलिया आशीष कुमार निषाद। थाना क्षेत्र के डेमू डीहा किशुन देव पट्टी गांव निवासी 65 वर्षीय रामकरन निषाद की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा बुधवार को लोहरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के […]

Continue Reading

मंडलीय चिकित्सालय में पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, SIC ने कहा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कारण होगा स्पष्ट

आजमगढ़। मंडलीय चिकित्सालय में पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती 48 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। वहीं अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने लापरवाही के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि महिला की […]

Continue Reading

सरकारी राशन में बड़ी अनियमितता, कोटेदार पर एफआईआर, जांच में 420.63 कुंतल गेहूं-चावल और 1.38 कुंतल चीनी कम मिली

आजमगढ़। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत समेंदा, विकासखंड सठियांव, तहसील सदर के उचित दर विक्रेता हवलदार यादव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच में सरकारी राशन […]

Continue Reading