
आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के घाटी पट्टी में बीती रात को जन्मदिन की पार्टी के दौरान डीजे पर डांस को लोकर मारपीट हो गई। घटना में एक युवक ने अपने ऊपर पानी डालने के विवाद में एक युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घाटी पट्टी निवासी द्रौपदी के अनुसार उसके जेठ का सालगिरह मनाया जा रहा था। उसी में कई बच्चे डांस कर रहे थे। इसी दौरान धूल उड़ती देख किसी अन्य ने पानी छिड़क दिया जो एक अन्य युवक पर पड़ गया। जिससे वह अक्रोशित हो गया। द्रौपदी के अनुसार उसकी पुत्री रवीना को दोषी मानते हुए बुरी तरह से मारपीट किया।