आजमगढ़ में सपा नेता शिवपाल यादव बोले 2027 में प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार, देश को पीछे कर रही है भाजपा, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था बदहाल कानून व्यवस्था ध्वस्त

Blog
Spread the love

आजमगढ़ : निजी कार्यक्रम में आजमगढ़ पहुंचे पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया । शहर के एक होटल में मीडिया से बातचीत करते हुए सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आ रही है। आजमगढ़ के दौरे को लेकर कहा कि आजमगढ़ मेरे लिए नया नहीं है यह हमारा घर है।
समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव का कहना है कि भाजपा की सरकार देश को बहुत पीछे कर दिया। देश की जनता को सौहार्दपूर्ण रूप से जीने नहीं देना चाहते हैं । भाजपा के लोग महंगाई भ्रष्टाचार और रोजगार पर कोई चर्चा नहीं करते हैं। यह लोग हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद पर चर्चा करते हैं। और देश की जनता को अमन चैन से रहने नहीं देना चाहते हैं।
सपा महासचिव शिवपाल यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा के राज में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। कानपुर में राज्य मंत्री को धरने पर बैठना पड़ रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब-जब आजमगढ़ आते हैं तो पुलिस भर्ती की चर्चा जरूर करते हैं और चाचा भतीजे पर आरोप भी लगाते हैं की पुलिस की भर्ती के बाद चाचा भतीजे झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ते थे। इस सवाल के जवाब में सपा महासचिव शिवपाल यादव का कहना है कि हमने जो भी भर्तियां कराई। वह पुलिस भर्ती पूरी तरह से निष्पक्ष थी। भाजपा के राज में जो भर्ती हो रही हैं। उसमें भ्रष्टाचार हो रहा।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के सवाल पर सपा महासचिव का कहना है कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में जमकर घोटाला किया हैं। इस सड़क को ब्रिज कॉरपोरेशन को बनाना था पर निजी ठेकेदार से इसका निर्माण कराया गया। वहीं बिजली के सवाल पर सपा महासचिव का कहना है कि भाजपा ने 9 साल के कार्यकाल में एक भी यूनिट नहीं लगाई है। यही कारण है कि 3 घंटे से अधिक की बिजली आपूर्ति नहीं दे पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *