


आजमगढ।आजमगढ से प्रयागराज जा रही बस अनियंत्रित हो कर खड्ड मे चली गई। बस मे एक दर्जन यात्री घायल हो गये।पुलिस और नागरिकों ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों का स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आजमगढ से प्रयागराज बस यात्रियों को लेकर बुधवार की रात जा रही थी। बस ज्योंहि शंकरपुर चेकपोस्ट से आगे चल कर नेशनल हाइवे तक पहुचने वाली थी उस से पहले ही खड्ड मे अनियंत्रित होकर चली गई।इसी दौरान आगे जा रहे बाइक सवार भी चपेट मे आ गये। बस खड्ड मे जाते ही यात्रियों मे चीख पुकार मच गई। स्थानीय नागरिक पहुचे और सूचना पुलिस को दी। बस से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। बस मे एक दूसरे पर गिरने से यात्रियों को चोटे आई थी। सभी घायलो को स्वास्थ्य केन्द्र उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जहा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलो मे रानीकीसराय कस्बा निवासी पिंटू 30 वर्ष, पिंटू की पत्नी नीशा 26 वर्ष, सुधांशु 7 वर्ष, हिमांशु 15 वर्ष और दिव्यांशु 9वर्ष थाना जहानागंज, रामलाल शेरपुर थाना निजामाबाद, बस चालक जीतालाल निवासी इलाहाबाद समेत अन्य सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।