मौसम ने ली करवट, शाम को सूर्य की मिली हल्की झलक, पूरे दिन ठंड में ठिठुरे लोग, अलाव को तरसे, नगरपालिका सूची बनाने में जुटा

Uncategorized

आजमगढ़ में बुधवार को एकदम से मौसम ने करवट बदली और कई दिनों से सुबह निकल रही धूप गायब रही। तड़के घने कोहरे की चादर से जनपद लिपटा रहा। सुबह होने के बाद कोहरा धीरे-धीरे तो छट गया लेकिन सूर्य भगवान का दर्शन नहीं हो सका। लोग बेचैन हो गए। ठंड से सिकुड़े लोगों को खुद को गर्म रखने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग घर में ही दुबक गए। लेकिन जिनकी मजबूरी बाहर निकाल कर काम करने की थी वह लोग गर्मी पाने के लिए जगह-जगह भटकते रहे। नगर पालिका की तरफ से कहीं अलाव की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई थी। इसलिए कुछ जगहों पर लोगों ने खुद से लकड़ी को इकट्ठा कर आग से गर्म रखने का प्रयास किया। वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका विभाग फिलहाल उन जगहों की सूची बनाने में ही जुटा है जहां पर अलाव के लिए लड़कियों को गिराना है। मगर नगर पालिका की तरफ से फिलहाल पिछले वर्ष की सूची के अनुसार ही कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। नगर पालिका की तरफ से दावा किया गया कि बुधवार की शाम से लकड़ियों को चिन्हित जगह पर डाल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *