
आजमगढ़: 05 जनवरी को वादी सोनू राजभर पुत्र जितेंद्र राजभर ग्राम करपिया पोस्ट केरमा थाना जहानागंज, द्वारा थाना मुबारकपुर पर तहरीर दिया गया कि क्रिकेट मैच में हार-जीत की बात को लेकर दोनों टीमों में झगड़ा हो गया था। इसी प्रकरण में रिशु चौहान पुत्र भूपेंद्र चौहान निवासी सैदपुर थाना मोहम्मदाबाद मऊ ने समझौते की बात कह कर मुहम्मदाबाद बुलाया। वादी अपने मित्र राहुल यादव, उपेंद्र यादव, बंटी चौहान के साथ क्रिकेट खेलकर पकवाइनार (केरमा) पहुंचा तथा रिशु चौहान अपने मित्रों विशाल चौहान पुत्र रामानंद चौहान निवासी सैदपुर थाना मोहम्मदाबाद मऊ व आठ-दस लड़कों के साथ मारपीट किया तथा असलहे से हवा में फायरिंग कर भद्दी भद्दी गलियां व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। धारा 109(1), 3(5), 115(2), 352, 351(3) बी0एन0एस0 बनाम 1. रिशु पुत्र भूपेन्द्र, 2.विशाल पुत्र रामानन्द व 08 से 10 मोटर साइकिल सवार व्यक्ति नाम पता अज्ञात के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। अभियुक्तों 1.अंकित यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव निवासी पड़ेरुआ (सरैया) थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ, 2.राज उर्फ राजा पुत्र हरेन्द्र निवासी केरमा थाना मुबारकपुर 3.भैरव पुत्र अपरबल चौहान निवासी सैदपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ, 4.आकाश चौहान पुत्र परमालिक चौहान निवासी भातकोल थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ हाल मुकाम ग्राम सैदपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ, 5.राहुल चौहान पुत्र बसंत चौहान निवासी दरियाबाद थाना घोषी जनपद मऊ हाल मुकाम ग्राम सैदपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ, 6.अभिषेक चौहान पुत्र रामानन्द चौहान निवासी सैदपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ का नाम प्रकाश मे आया। उ0नि0 नीरज कुमार शुक्ल हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों 1- आकाश चौहान उम्र 20 वर्ष 2-राहुल चौहान पुत्र बसंत चौहान उम्र 23 वर्ष 3- अभिषेक चौहान पुत्र रामानन्द चौहान उम्र 22 वर्ष को हरैया अण्डरपास से गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
