



आजमगढ़ : रविवार को एटीएस ने सिधारी थाना क्षेत्र के हड़हा बाबा स्थान के पास से निजामाबाद थाना क्षेत्र के बक्शपुर गांव निवासी विशाल रंजन को दबोच लिया। उसके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, मेमोरी कार्ड, और कई सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि विशाल जौनपुर की एक युवती से प्रेम करता था। लेकिन युवती की शादी किसी अन्य युवक से तय हो गई थी। शादी रुकवाने के उद्देश्य से आरोपी ने पहले सोशल मीडिया पर मंगेतर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली। इसके बाद उसी के नाम पति और मोबाइल नंबर का उपयोग कर फर्जी ईमेल आईडी तैयार की। इसके उपरांत 17 फरवरी को जौनपुर जिला जज और SP के मेल आईडी पर कचहरी परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ने की धमकी भेज दी। एटीएस को उसके लैपटॉप से आजमगढ़ रोडवेज को बम से उड़ने संबंधी एक और तैयार किया गया मेल भी मिला। उसने फेसबुक पर 20 फर्जी आईडी बना रखी थी। वह चाहता था कि शादी रुक जाए और मंगेतर फस जाए।
