
आजमगढ़। अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान आजमगढ़ का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसिद्ध धार्मिक कवि एवं समाजसेवी पं सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वे सनातन धर्म गौरव की उपाधि से सम्मानित हुए।
नगर के साई होटल में आयोजित कार्यक्रम में अंगवस्त्रम और सम्मानपत्र भेंट कर संजय कुमार पांडेय सरस ने कहा कि कुन्दन जी श्रीराम महिमा सागर सहित अनेक धार्मिक पुस्तक की रचना किए हैं और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते रहते हैं। पं. सौरभ उपाध्याय ने कहा कि श्री कुन्दन एक निष्काम कर्मयोगी की भांति सदैव कुशलता पूर्वक धार्मिक और सामाजिक कार्यो को करते हुए परोपकार में लगे रहते हैं।
पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने अपने सम्मान के लिये आभार व्यक्त करते हुये संस्कार और राष्ट्रीयता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि धर्म विज्ञान संस्थान सनातन धर्म के विचारों के अनुरूप चलने हेतु लोगों को प्रेरित करते हुए समाज सेवा के लिए समर्पित है। संचालन आचार्य आनंदमणि चतुर्वेदी ने किया। मौके पर प्रसिद्ध गायक राजेश रंजन, अशोक कुमार तिवारी, बंशीधर पाठक,विजय विश्वकर्मा, रजनीकांत तिवारी, श्रीमती विजयलक्ष्मी आदि लोग रहे।
