हत्या के आरोप में कारागार में निरुद्ध बंदी की जेल में मौत, मंडलीय अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा, हत्या का लगाया आरोप, पुलिस फोर्स पहुंची

Uncategorized

आजमगढ़। मंडलीय कारागार में हत्या के मामले में निरुद्ध बंदी की रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मंडलीय अस्पताल पहुंचकर जेल प्रशासन पर हंगामा किया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी 36 वर्षीय उग्रसेन सिंह पिछले वर्ष दिसंबर माह में हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध था। जेल प्रशासन के अनुसार उसने सुबह भोजन भी किया था। जेलर आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि शाम के समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और ब्लड प्रेशर काफी नीचे चला गया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *