आजमगढ़ में मोर्चरी में रखे शव के आंख और कान कुतर गए चूहे, पोस्टमार्टम के बाद हुआ खुलासा

Uncategorized

आजमगढ़ : मंडलीय चिकित्सालय की मोर्चरी में गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां एक वृद्ध महिला के शव के आंख और कान चूहों ने कुतर दिया। खुलासा पोस्टमार्टम के दौरान हुआ। घटना ने अस्पताल की सुरक्षा, स्वच्छता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार तहबरपुर CHC में 10 जनवरी को करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला को स्थानीय लोगों ने भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान 14 फरवरी को उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। नियमानुसार 72 घंटे बाद जब पुलिस पोस्टमार्टम कराने पहुंची तो शव सील नहीं था और आंख और कान का हिस्सा कुतरा हुआ मिला। इस दौरान किसी ने फोटो खींच लिया। जो चार दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *