शहर के हर्रा की चुंगी से बीजेपी व हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा

Blog
Spread the love

News No 22

सदर तहसील

हेडलाइन:

आजमगढ़ शहर में शनिवार को दिन में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में एक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हाथों में भगवा झंडा लेकर नारे लगाए और 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को घर-घर उत्सव मनाने की अपील की। शोभायात्रा हर्रा की चुंगी से शुरू होकर मुकेरीगंज, तकिया, पुरानी कोतवाली, चौक, मातबरगंज होते हुए निकली। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों को भगवा झंडा का वितरण भी किया गया। शोभायात्रा में भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में आगे आगे बाइक पर सवार लोग चल रहे थे। इसके पीछे पैदल हाथों में भगवा झंडा लिए लोगों का हुजूम था। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शोभायात्रा निकाली गई है। पूरा माहौल राममय हो गया है। कहा कि 22 जनवरी के बाद लोगों को अयोध्या जाकर राम मंदिर का जरूर दर्शन करना चाहिए।

शहर में निकली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा यात्रा

बीजेपी व हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता रहे मौजूद

हाथों में भगवा झंडा ले नारे लगाते हुए शहर के कई इलाकों से गुजरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *