

आजमगढ़ महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वी के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह एवं दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए गुडलक पार्टी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विदाई समारोह की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक- डीपी मौर्य, प्रधानाचार्य- रामनयन मौर्य, उप प्रधानाचार्य- एसएन यादव एवं कोऑर्डिनेटर- आनंद मौर्य ने मां सरस्वती जी के प्रतिमा पर
माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह की भव्य शुरुआत की ।
तत्पश्चात विद्यालय के 11वीं के छात्राओं ने सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी ।
इस अवसर पर कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, फूलों की वर्षा कर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
विद्यालय द्वारा 12वीं एवं 10वीं के सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक डीपी मौर्य, प्रधानाचार्य- रामनयन मौर्य एवं उप प्रधानाचार्य- एसएन यादव ने सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के 9वीं एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सब का मन मोह लिया । समारोह में हास्य नाटिका ने सबको हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया जिसे कक्षा नौवीं के छात्राओं ने मिलकर किया था।
समारोह के दौरान सभी विषयों के अध्यापकों ने अपने-अपने संबोधन में बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी एवं परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधक डीपी मौर्य ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने छात्रों को ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि इन्हीं मूल्यों से सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।
उन्होंने कहा कि मोबाइल का प्रयोग कम से कम करें और अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें क्योंकि यही एक समय है जिसमें आप अपनी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को पा सकते हैं ।
प्रधानाचार्य रामनयन मौर्य ने बताया
परीक्षा नजदीक है हमें धैर्यपूर्वक अपनी तैयारी को करना है क्योंकि एक यही समय है जब हम अपनी मेहनत और लगन से परीक्षा को अच्छे नंबरों से पास हो सकते हैं ।
उन्होंने छात्रों से बचपन की यादों को संजोने और एक आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया।
उप प्रधानाचार्य एसएन यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं विदाई समारोह के दिन सभी छात्र-छात्राओं को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और प्रगति के पद पर निरंतर आगे बढ़ाने की सलाह दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में
कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, मीनाक्षी अस्थाना, किशन यादव, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता,
अजय यादव,राहुल तिवारी, आरोही मोदनवाल, प्रेमा यादव,अजय यादव, आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
