ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाला गिरोह पकड़ा, चेहरा ढंक उचक्कागिरी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में ऑटो व ई-रिक्शा में बैठकर महिलाओं के गहने व नकदी चोरी करने वाले गिरोह की तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी भी बरामद हुई है।

थाना सरायमीर पुलिस को चोरी की घटनाओं में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर ऑटो और ई-रिक्शा में चोरी करने वाले गिरोह की तीन सदस्याओं को गिरफ्तार किया है।
मामला 18 फरवरी 2026 का है, जब निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खुटहना निवासी जकिया पत्नी सैफ ने सरायमीर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि वह सरायमीर बाजार से लौट रही थीं, तभी ऑटो में उनके साथ बैठी पांच महिलाओं ने उनके गले से चेन चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
गिरफ्तारी का विवरण:
18 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक पंकज यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में थे, तभी मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पवईलाडपुर इलाके से तीन महिलाओं को सुबह करीब 9:50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिलाओं में सीमा, बानी देवी और पिंकी उर्फ चिरई शामिल हैं। इनके पास से कुल 2030 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
पूछताछ में खुलासा:
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीख मांगने के बहाने निकलती थीं और चेहरा ढककर ऑटो या ई-रिक्शा में महिलाओं के पास बैठ जाती थीं। मौका पाकर उनके सोने-चांदी के आभूषण और पर्स से नकदी निकाल लेती थीं और भीड़भाड़ वाले स्थान पर उतरकर फरार हो जाती थीं।
अभियुक्ताओं का विवरण:
गिरफ्तार महिलाओं में
सीमा पत्नी राजन निवासी अमदही, थाना जहानागंज
बानी देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी गदेरी पट्टी चुनावा, थाना जीयनपुर
पिंकी उर्फ चिरई पत्नी विशाल उर्फ अनिल निवासी अमदही, थाना जहानागंज
शामिल हैं।
आपराधिक इतिहास:
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में से कुछ के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
आगे की कार्रवाई:
पुलिस ने तीनों महिलाओं का चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पंकज यादव, हेड कांस्टेबल रजनीश सिंह, कांस्टेबल मिथिलेश कुमार यादव और महिला कांस्टेबल संजू सिंह शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *