फ्रॉड करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, 01 एटीएम कार्ड, 01 मोबाइल, 01 कूटरचित आधार कार्ड व साईबर फ्राड के 2 लाख 20 हजार रुपये नगद बरामद

Uncategorized

आजमगढ़: आवेदक मोहम्मद मुनौवर पुत्र शमीम अहमद सा0 बाजार खास नगर पंचायत जीयनपुर थाना जीयनपुर द्वारा थाना जीयनपुर पर प्रा0 पत्र दिया गया कि 10.2.2026 को आवेदक के  इण्डियन बैंक शाखा जीयनपुर के खाता  से रू0 98000 किसी ने निकाल लिये तथा दिनांक 11.02.2026 को पुनः प्रार्थी के खाता से 99999 रू0 निकाल लिया गया जिसकी सूचना बैंक को दी गयी। आवेदक द्वारा  थाना जीयनपुर पर सूचना दी गयी। धारा 66 डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना के दौरान आवेदक के फोन पर आने वाले लिंक व उसके मोबाइल नंबर का अवलोकन किया गया तो ज्ञात हुआ कि उक्त नंबर से विभिन्न- विभिन्न स्थानों से पैसे निकाले जाते है। जिसका अंतिम अहरण पेट्रोल पंप  से किया गया था। जहां पर पूछताछ करने पर गोपाल गुप्ता पुत्र ब्रम्हशंकर गुप्ता निवासी पछौवा थाना अल्लागंज जनपद शाहजहांपुर हाल पता दुमरी थाना जैत्रा जनपद एटा का नाम प्रकाश में आया। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त गोपाल गुप्ता पुत्र ब्रम्हशंकर गुप्ता निवासी पछौवा थाना अल्लागंज जनपद शाहजहांपुर हाल पता दुमरी थाना जैत्रा जनपद एटा को उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 एटीएम कार्ड,  01 मोबाइल फोन (घटना मे प्रयुक्त ),  01 कूटरचित आधार कार्ड व साईबर फ्राड के 2 लाख 20 हजार रुपये नगद बरामद हुआ । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि हम लोगों का एक सोशल मीडिया ग्रुप है। जिसमें खाता संख्या व पिन नंबर आदि आते है, जिसके माध्यम से हम लोग उस खाता धारक के मोबाइल नंबर पर लिंक भेज कर साइबर फ्रॉड करते है।

Ht

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *