मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

Uncategorized

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके राजनीतिक जीवन, संघर्ष और समाज के कमजोर वर्गों के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि नेताजी ने गांव की पगडंडियों से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर देश की राजनीति में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। उन्होंने हमेशा किसानों, वंचितों और शोषितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। सत्ता में आने पर इन वर्गों के हित में योजनाएं बनाकर उन्हें लाभान्वित किया। नेताजी ने कभी भी राजनीति को बदले की भावना से नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को समाप्त करना चाहती है।
जिला महासचिव हरिप्रसाद दुबे ने कहा कि नेताजी सभी वर्गों को सम्मान देते थे। उन्होंने कभी धर्म, मजहब और जाति के आधार पर राजनीति नहीं की। पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली ने कहा कि नेताजी के सानिध्य में रहकर उन लोगों ने राजनीति सीखी और जनसेवा का अवसर प्राप्त किया।

विधायक डॉ. संग्राम यादव ने प्रदेश सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत जनता के बीच जाकर जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने की तथा संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
इस अवसर पर विधायक नफीस अहमद, डॉ. एचएन सिंह पटेल, अखिलेश यादव, पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर और जयराम सिंह पटेल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ. हरिराम यादव, देवनाथ साहू, संतोष कुमार गौतम, जीएस प्रियदर्शी, विनीत राय, अशोक यादव भोला, डॉ. धनराज यादव, पप्पू कुमार यादव, दुर्गेश यादव, सूरज राजभर, द्रोपदी पांडेय, सुनीता उपाध्याय, प्रेमा यादव, सिंगारी गौतम, मनोज कुमार यादव, सुशील कुमार आनंद, राजेश यादव, इंजीनियर अभिषेक यादव, रामसूरत राम, सुशील गौतम, आनंद यादव, प्रदीप यादव, बीरू यादव, शिवम गोंड़ मेहरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *