



आजमगढ़: थाना बिलरियागंज पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया कि अभियुक्त शाकिब द्वारा नाबालिग लड़की को अपने साथ भगा ले जाया गया था। तत्पश्चात पारिवारिक परिस्थितियों के बीच लड़की द्वारा आत्मघाती कदम उठा लिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। धारा 108 बीएनएस पंजीकृत बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। उ0नि0 रतन सिंह पटेल मय हमराह द्वारा क्षेत्र में चेकिंग/तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर श्रीनगर सियरहा अंडरपास के पास से अभियुक्त शाकिब पुत्र मोहम्मद आसिफ निवासी पाती खुर्द थाना बिलरियागंज उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
