डेरा में रुकी भेड़ों पर कुत्तों के झुण्ड ने किया हमला, 60 से अधिक भेड़ों को नोच कर मार डाला, अन्य भेड़ों को बड़ी मुश्किल से बचाया गया, मृत भेड़ों को गड्ढा खोद कर दफनाया

Uncategorized

आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र में गड़ेरुआ में रविवार की रात एक दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों ने डेरे में रुकीं भेड़ों के झुंड पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 60 से अधिक भेड़ें मारी गईं, जबकि एक दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गईं। अतरडीहा निवासी महातम पाल पुत्र राम-लखन अपनी करीब ढाई सौ से अधिक भेड़ों को पाल रखा था। वह कई दिन से वरडीहा उर्फ गडेरूआ गांव के समीप भेड़ों के साथ डेरा डाले हुए थे। रविवार की देर रात करीब 2 बजे के आसपास अचानक गांव के पास मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। हमला इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में कई भेड़ें तड़प-तड़पकर दम तोड़ने लगीं।ग्रामीणों ने शोर सुनते ही मौके पर पहुंचकर कुत्तों को खदेड़ा, तब जाकर बाकी भेड़ों की जान बच सकी। घटना की सूचना पर सुबह स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। भेड़ पालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *