




आजमगढ़: बता दें कि रानी की सराय क्षेत्र में 25 फरवरी 2026 को अभियुक्त के द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नियत फायर किया गया। जिसके पास से एक अवैध शस्त्र कारतूस बरामद हुआ था। जिसके सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की तरफ से थाना स्थानीय पर धारा 109(1)/351(3) बी0एन0एस0 बनाम नसीम उर्फ लम्बू पुत्र दिलशेर अहमद निवासी कोटिला थाना रानी की सराय 02. भुटेली उर्फ करिया पुत्र इल्ताफ निवासीगण ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय 03.वसीम पुत्र दिलशेर नि0 कोटिला थाना रानी की सराय पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त नसीम उर्फ लम्बु उपरोक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार होकर जिला कारागार आजमगढ़ भेजा गया है। अभियुक्तगण भुटेली उर्फ करिया और वसीम पुत्र दिलशेर को गिरफ्तार कर जिला कारागार आजमगढ़ भेजा जा रहा है। सूचना मिली थी कि अभियुक्तगण भुटेली उर्फ करिया और वसीम जो कोईलारी खुर्द तालाब के पास मौजूद हैं। अभियुक्तगण 01. भुटेली उर्फ करिया पुत्र इल्ताफ निवासीगण ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ 02.वसीम पुत्र दिलशेर नि0 कोटिला थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ को कोइलारी खुर्द तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त वसीम पुत्र दिलशेर उपरोक्त की जामा तलाशी लिया गया तो अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा .315 बोर मय एक कार0.315 बोर बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 3/25आर्म्स एक्ट बनाम वसीम पुत्र दिलशेर नि0 कोटिला थाना रानी की सराय पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
