




आजमगढ़ में पुरानी कोतवाली स्थित महावीर प्रतिष्ठान का नया ले आउट शहर के समीप हरबंशपुर में तिराहे के सामने शुभारम्भ हुआ। गुरुवार को दिन में भव्य तरीके से शुभारम्भ हुआ। इस दौरान धार्मिक रीति रिवाज के साथ पूजन भी हुआ। अभी तक जाम वाले इलाके में महावीर मिष्ठान भंडार के होने के कारण कई लोग नहीं पहुंच पाते थे। जबकि इस प्रतिष्ठान की मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री की प्रतिष्ठा जनपद के साथ बाहर अन्य क्षेत्रों में भी है। नए प्रतिष्ठान से लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। शुभारंभ में अखिलेश मिश्रा गुड्डू, श्याम नारायण सिंह, सुधीर अग्रवाल, सतीश जालान समेत अन्य गणमान्य लोग रहे।
