बिजली पानी के लिए मुख्य सड़क जाम करने पर 5 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने लोगों को परेशान कर और पुलिस से धक्का मुक्की का लगाया आरोप

Uncategorized

आजमगढ़: शहर कोतवाली में उ0नि0 सूर्यपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिली कि पुरानी जेल तिराहे पर काफी मात्रा में महिला व पुरूष इकट्ठा होकर सड़क को जाम कर दिए हैं। तत्पश्चात मौके पर पहुँच कर देखे तो करीब 50 की संख्या में स्त्री, पुरूष सड़क को अवैध रूप से सड़क पर खडे होकर व बैठकर आवागमन अवरूद्ध किये हुए हैं। जिसके कारण दोनो तरफ से वाहनो की लम्बी लाइन लगी थी। स्कूल वाहन, एम्बुलेंस व अन्य वाहन जाम में फसे थे। स्कूली बच्चे व मरीज अपनी अपनी गाडियो में बैठे बैठे परेशान हो रहे थे। जाम लगने की सूचना पर चौकी प्रभारी एलवल उ0नि0 प्रियंका तिवारी, चौकी प्रभारी रोडवेज सौरभ त्रिपाठी, कोबरा के कर्मचारीगण मौके पर पहुँच गये। मौके पर अफरा तफरी मच गयी थी लोग गिरते पडते किसी तरह से गली कूँचे से निकल रहे थे। जाम लगाये हुए हुए लोगो को पुलिस वालो द्वारा मिलकर समझाने बुझाने का प्रयास किया गया किन्तु समझाना बुझाना बेअसर रहा। उग्र होकर मौके पर मौजूद पुलिस वालो को भला बुरा कहते हुए धक्का मुक्की करने लगे जिससे कार्य सरकार बाधित हो गया। काफी मेहनत मशक्कत से समझा बुझाकर बिजली पानी बहाल कराने का आश्वासन दे मौके से जाम हटवाया गया। मौके पर का0 अखिलेश यादव द्वारा फोटो व विडियो बनवाया गया। जाम लगाने में काशी राम आवास के केसरी देवी, सोनी, सावित्री, दयाराम, सत्येन्द्र व अन्य लगभग 50 लोग सम्मिलित थे। उपरोक्त लोगो का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 223/115(2)/352/351 (3) / 121 (1) BNS 7CLA Act का अपराध है जिसमें अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *