बुजुर्ग का संदिग्ध हालत में चारपाई पर मिला शव, खाना खाकर सामने घर में सोने गए, सुबह परिजनों ने देखा मृत पड़े थे

Uncategorized

आजमगढ़: बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर पसीका गांव निवासी 75 वर्षीय रामआसरे राय पुत्र दूधनाथ का शनिवार को घर में चारपाई पर खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि जमीन का विवाद था। रामासरे ने इसी को लेकर कई बार स्थानीय थाने पर तहरीर दिया था। मृतक के तीन पुत्र अजीत राय, सुजीत और विदित राय हैं। दो पुत्र सुजीत और विदित परिवार सहित गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। ज्येष्ठ पुत्र सुजीत परिवार सहित घर पर रह रहा है। परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाकर घर के सामने बने मकान में सोने चले गए। सुबह चारपाई पर बिस्तर पर खून लगा हुआ था। परिजनों ने बताया कि हार्ट की दवा चल रही थी। स्थानीय पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत हुआ है पीएम रिपोर्ट आने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *