ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बेसो नदी पर जर्जर पुल के पुनर्निमाण का कार्य सरिया, सीमेंट, बालू, मिक्सर मशीन संग श्रमदान कर शुरू किया, कई बार आश्वासन के बाद भी कुछ नहीं हुआ

Uncategorized

आजमगढ़ के मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर सोहौली गांव में गुरुवार को जगदीशपुर के ग्रामीणों के जन सहयोग से विगत दो वर्षों से बारह ताखा पुल जर्जर होने से परेशान लोगों ने पुल के पुनर्निर्माण का काम शुरू किया। बेसो नदी पर जर्जर बारह ताखा पुल का कार्य सरिया सीमेंट बालू मिक्सर मशीन से गांव के लोगों ने श्रमदान करते हुए शुरू किया। बता दें कि आने जाने वाले ग्रामीण एवं दूसरे गांव के राहगीर जान जोखिम में डाल कर पुल को पार करते थे। ग्रामीणों ने भाजपा पूर्व सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधि से लेकर तहसील समेत उच्च अधिकारियों से समस्या से अवगत कराया था। लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सुधि नहीं ली गई। इसके उपरांत जन सहयोग से ग्रामीणों ने जर्जर पुल का निर्माण कार्य विद्वान पंडित की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार संग शुरू किया । जर्जर पुल के निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। वही ग्रामीणों ने बताया दो वर्ष पूर्व चुनाव में पूर्व भाजपा सांसद नीलम सोनकर द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही जर्जर पुल का निर्माण होगा। उक्त बारह ताखा पुल का निर्माण विगत सन 1953 में प्रदेश सरकार कैबिनेट सिंचाई मंत्री कमलापति त्रिपाठी द्वारा शिलान्यास किया गया जो 1959 में चालू हुआ । बारह ताखा पुल बेसों नदी पर बनकर चालू होने से किसान 1500 बीघा भूमि पर कृषि का कार्य शुरू किए। उक्त पुल बन जाने से तेरवतीपुर देहदुआर कोहरोली पिछौरा राजगंज कुंभ भूलनडीह फतुही लुवाड़ी अलिया समेत कई गांव के लोगों का आना जाना शुरू हो गया। पुल जर्जर हो जाने से स्थानीय लोग बहुत लंबे दूसरे रास्ते से होकर जाते थे। बारह ताखा पुल का फर्श धस कर टूट जाने से टैक्टर कृषि कार्य करने दूसरे मार्ग से होकर जाते थे। जो पांच किलोमीटर दूर पड़ता था। किसानों ने कई बार पुल पर धरना प्रर्दशन करते हुए पुल नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बेसों नदी पर बना जर्जर बारह ताखा पुल का कार्य सरिया सीमेंट बालू मिक्सर मशीन गांव के लोगों ने श्रमदान करते हुए शुरू किया। इस दौरान गांव के मदन राय
प्रभुनाथ राय चंद्रप्रकाश राय संकेत राय सुरेन्द्र राय करियप्पा राय अशोक शर्मा रहे। उक्त पुल को लेकर सांसद मार्टिनगंज ब्लाक प्रमुख सौरभ सिंह बीनू, ग्राम प्रधान जगदीशपुर नितेश चौहान डॉ राहुल राय, अन्तिम राय, डॉ बजरंगी राय , अजय गुप्ता pcs रामा राय,सर्वेश राय मनीष राय गोलू ,अभयराज चौहान, विश्वमोहन राय,राधे महराज,अशोक राय,समेत आदि लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *