आजमगढ़ में पुलिस विभाग में फेरबदल, कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले

Uncategorized

आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभिन्न थानों और पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद से प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर बनाया गया है। वहीं मुबारकपुर के प्रभारी निरीक्षक शशि चन्द्र चौधरी को पुलिस लाइन भेजा गया है। निरीक्षक राजीव कुमार सिंह को रानी की सराय से प्रभारी निरीक्षक सिधारी तथा सिधारी के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। दोनों को बाह्य जनपद स्थानांतरण के लिए कार्यमुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक सुनील कुमार दुबे को रौनापार से थानाध्यक्ष रानी की सराय बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य को कंधरापुर से प्रभारी निरीक्षक रौनापार की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर बनाया गया है।
इसी क्रम में देवगांव के थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को थानाध्यक्ष जीयनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक देवगांव बनाया गया है, जबकि जीयनपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच में नई तैनाती दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *