आजमगढ़ में फर्जी नियुक्ति मामले में प्रबंधक गिरफ्तार14 शिक्षकों की जगह 25 फर्जी नियुक्ति का मामला, कोर्ट से चल रहा था गैरहाजिर

Uncategorized

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अंजुमन इस्लामिया उच्चतम माध्यमिक विद्यालय दौना साफीपुर सरूपहा लालगंज में फर्जी नियुक्ति मामले में प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है
अबू आशिम वर्ष 2000 से प्रबंधक पद पर नियुक्त हुए तब से इन्होंने पुराने 14 अध्यापकों को धीरे-धीरे बिना नोटिस के 2005 तक विद्यालय से निकाल दिया। उस समय तत्कालीन वर्ष 2008 में रहे जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र कुमार यादव के पास जाकर निकले गए अध्यापकों ने शिकायत की तब प्रबन्धक द्वारा झूठी रिपोर्ट सौंप दी गई। अध्यापक विद्यालय पर पढ़ाने ही नहीं आते निकाले गए शिक्षक कानूनी तौर पर विभाग से निकले नहीं थे। प्रबंधक ने फर्जी तरीके से 11 शिक्षकों की और नियुक्ति विद्यालय में कर दी धोखाधड़ी का मामला जब शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया तब ज्वाइन्ट डायरेक्टर दलजीत सिंह पुरी के आदेश पर आजमगढ़ में फर्जी नियुक्ति मामले में वर्ष 2008 में आजमगढ़ सह जिला विद्यालय निरीक्षक भरत राम की तहरीर पर विद्यालय के प्रबंधक अबू आशिम उर्फ गुड्डू पुत्र मुर्तजा निवासी दौना के विरुद्ध देवगांव कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 301/08 धारा 419,420,467,468,471 दर्ज कराया गया था। विद्यालय के प्रबंधक अबू आशिम उर्फ गुड्डू ने अंजुमन इस्लामिया उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा सृजित पद से अधिक फर्जी नियुक्ति कर डाली।

न्यायालय की अवहेलना पर हुई गिरफ्तारी
न्यायालय की अवहेलना करने पर प्रबंधक के विरुद्ध कोर्ट एसीजीएम 10 के आदेश पर गिरफ्तार का वारंट जारी किया गया था। जिस पर देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने अबू आशिम उर्फ गुड्डू को लालगंज स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *