





आजमगढ़: वादी द्वारा थाना सरायमीर पर प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि 12 जनवरी 2026 को वह सरायमीर बाजार से अपने घर वापस जा रहा था। रास्ते में शाहपुर मोड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर हेलमेट चेकिंग के बहाने उसकी तलाशी ली तथा उसके पर्स से ₹3000 निकाल लिये। इस सम्बन्ध में थाना सरायमीर पर धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। सूचना पर पुलिस टीम ने शाहपुर रोड खरेवां मोड़, थाना सरायमीर के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अवधेश यादव पुत्र मुखराम यादव निवासी मोजरापुर थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ₹12,900 नकद बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस का प्रतिरूपण कर वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों से ठगी, चोरी की घटनाएँ करना स्वीकार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 204/318(4)/319(2)/317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। आपराधिक इतिहास में
अभियुक्त के विरुद्ध जनपद आजमगढ़ एवं मऊ के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, शस्त्र अधिनियम एवं अन्य संगीन धाराओं में एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
क्र0सं मु0अ0सं धारा थाना जनपद
- 140/24 318(4)319(2)/336(3) बीएनएस दक्षिण टोला मऊ
- 165/25 317(2)/317(4)/318(4) बीएनएस कोतवाली आजमगढ़
- 200/20 3/25 आयुध अधि0 मुबारकपुर आजमगढ़
- 342/14 ¾ गुण्डा एक्ट कोतवाली आजमगढ़
- 896/13 170, 392 भादवि कोतवाली आजमगढ़
- 563/10 392, 411 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़
- 564/10 307 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़
- 814/10 356, 392, 411, 504, भादवि मुबारकपुर आजमगढ़
- 815/10 356, 392, 411, 504, भादवि मुबारकपुर आजमगढ़
- 816/10 356, 392, 411, 504, भादवि मुबारकपुर आजमगढ़
- 565/10 गैंगेस्टर ( सम्भावित ) बिलरियागंज आजमगढ़
- 442/14 170, 379, 411 भादवि मुहम्मदाबाद मऊ
- 468/13 392, 511 भादवि सरायलख्नशी मऊ
