फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। दीदारगंज थाना पुलिस ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 20 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव द्वारा पासपोर्ट धारक जीतेन्द्र पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम करूई, थाना दीदारगंज की पासपोर्ट सत्यापन जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने अपना नाम, पता और जन्मतिथि बदलकर फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था।
मामले में प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर थाना दीदारगंज में मुकदमा संख्या 36/26 के तहत धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(B) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
शुक्रवार को उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त मामले का आरोपी दीदारगंज बाजार में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर लगभग 10:20 बजे आरोपी जीतेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को उसके अपराध से अवगत कराते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह और कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *