एनडीपीएस तस्करी से जुड़े गिरोह पर गैंगेस्टर की कार्रवाई, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, देवरिया और बिहार के गोपालगंज के हैं निवासी

Uncategorized

आजमगढ़। रानी की सराय थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में संलिप्त गिरोह के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित मास्टर साहनी और सुरेन्द्र यादव कोटिला हाइवे कट पर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मास्टर साहनी निवासी गोपालगंज (बिहार) और सुरेन्द्र यादव निवासी देवरिया बताया।
तलाशी के दौरान मास्टर साहनी के पास से 600 रुपये नगद व एक एंड्रॉयड मोबाइल तथा सुरेन्द्र यादव के पास से 400 रुपये नगद बरामद हुए। दोनों को हिरासत में लेकर गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *