






आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व शुक्रवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अंडरपास पर कार चलाना सीख रही महिला की लापरवाही से बाइकसवार किशोर की मौत के मामले में शनिवार को हंगामा हो गया। कार चालक महिला की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों सहित अन्य लोगों ने सठियांव मुबारकपुर मुख्य मार्ग पर शव को रख कर जाम कर दिया। गिरफ्तारी कि मांग पर अड़े रहे। जाम की सूचपनाा पर पहुंचे थानाध्यक्ष और सीओ सदर के हस्तक्षेप के बाद गिरफ्तारी होने की सूचना देने के बाद दाह संस्कार को लोग तैयार हुए। शुक्रवार को अनियंत्रित कार की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर शिवा पटवा पुत्र राजू पटवा कस्बा मुबारकपुर की घटनास्थल पर गम्भीर चोट होने पर और हॉस्पिटल ले जाने पर मौत हुई थी। घटना के बाद भी परिजनों ने रोड को जाम कर दिया था। उक्त घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष मुबारकपुर शशि मौलि पांडेय और सिधारी थाने की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेजा दिया था। परिवारजन शव को शुक्रवार की देर रात्रि घर लेकर आये। शनिवार को सुबह अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष ने अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। कुछ ही देर में गाड़ी की चालक गुड़िया यादव पत्नी सोनू यादव निवासी निबी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जाम करने वालों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अवगत कराया। तब जाकर जाम हटाने को लोग तैयार हुए। जबतक शव दोहरीघाट के लिए लेकर नहीं जाया गया तब तक पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई रहा। लाश के जाने के उपरांत पुलिस ने राहत की सांस ली। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
