






आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार के दिन सुबह करीब पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही महिंद्रा बोलेरो गाड़ी के चालक को अचानक झपकी आने के कारण किलोमीटर संख्या 185 के पास अनियंत्रित होकर गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वही हादसे में वाहन सवार सज्जाद पुत्र सदरे आलम, अवसाद पुत्र मोहम्मद अलाउद्दीन, अंसार पुत्र मोहम्मद अलाउद्दीन, सिकंदर पुत्र नियाकत, साहिल पुत्र अलाउद्दीन और सुधाकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी दौरान सज्जाद की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
घायलों की पह
अफसार पुत्र अलाउद्दीन (30 वर्ष), सिकंदर पुत्र नियाकत (30 वर्ष), सज्जाद पुत्र सदरे आलम (25 वर्ष), अंसार पुत्र अलाउद्दीन (30 वर्ष), सादिक पुत्र अलाउद्दीन (22 वर्ष) तथा चालक सुधाकर पुत्र संतबक हैं। सभी लोग बिहार के अररिया जिले के चोरही गांव, थाना विन्दौल के निवासी बताए जा रहे हैं और दिल्ली से अपने घर बिहार लौट रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में गंभीर रूप से घायल सिकंदर पुत्र नियाकत को बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अफसार पुत्र अलाउद्दीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो को हाइड्रा मशीन की मदद से हटाकर एक्सप्रेसवे के 182 नंबर टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
