आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में चर्चा के दौरान रेलवे व्यवस्था को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, कहा – केवल वाराणसी में थोड़ा फोकस

Uncategorized

आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने 16 मार्च को लोकसभा में कहा कि यूपी के बारे में बीजेपी के लोग बढ़ चढ़ कर बातें करते हैं स्वयं देश के प्रधानमंत्री तीसरी बार यहां से चुनकर गए हैं लेकिन इस रेल बजट को देखने के बाद यूपी की जनता निराशा है।
यूपी का बजट केंद्र सरकार लगातार घटाती जा रही है। थोड़ी बहुत परियोजनाएं बनारस के लिए आई जरूर लेकिन वह केवल बनारस को ही फोकस किया है।
पूरे देश में रेलवे के अंडरपास की स्थिति यह है कि बरसात के दिनों में उसमें पानी भर जाने के कारण लगभग 3 महीना आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है। इसलिए ऐसे स्थान पर फ्लाईओवर बनवाया जाए ताकि आवागमन वाधित ना हो।
मेरा संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ जो की मंडल मुख्यालय भी है ऐतिहासिक जिला है जो कि दुर्वासा ऋषि, चंद्रमा ऋषि, अल्लामा शिबली नोमानी, कैफी आज़मी की धरती है। ऐसे महान आजमगढ़ की समस्याओं को लेकर कई बार मैंने संसद में अपनी बात रखी , पत्र के माध्यम से रेल मंत्री जी से निम्नलिखित मांग किया लेकिन आज तक जनहित की एक भी मांग पूरी नहीं की गयी
1- आजमगढ़ के कुछ दिनों के लिए एक सांसद जी बने थे उन्होंने घोषणा की थी कि मैं बनारस से आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर तक रेल लाइन स्वीकृत करा दी है लेकिन आज की तारीख तक उस योजना के लिए कोई बजट स्वीकृत नहीं हुआ है, उक्त योजना पर बजट दिया जाय

2- आजमगढ़ मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन की मांग की थी

3- आजमगढ़ दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन की मांग की थी

4- आजमगढ़ के तमाम छात्र अपना कैरियर बनाने के लिए प्रयागराज जाते हैं
प्रयागराज से जौनपुर तक एक पैसेंजर ट्रेन चलती है जो जौनपुर पहुँच कर पूरे दिन खड़ी रह जाती है
अनुरोध है कि उस ट्रेन का विस्तारीकरण जौनपुर से आजमगढ़ तक किया जाए ताकि छात्रों तथा हाई कोर्ट आने जाने वाले लोगों को सुविधा मिल जाए मिल सके

5- मऊ -आजमगढ़ -लखनऊ इंटरसिटी मांग की थी

6- मऊ- आजमगढ़ – वैष्णो देवी कटरा तक साप्ताहिक ट्रेन की मांग की थी

7- 15025 /26 (मऊ – आनंद विहार) ट्रेन की घोषणा की गई लेकिन चलाई नहीं गई

8- 15527/28 आजमगढ़ आनंद विहार के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ शेड्यूल भी जारी हुआ लेकिन ट्रेन संचालित नहीं हुई

9- आजमगढ़ – कोलकाता, 13137/38 वीकली ट्रेन घोषणा हुई लेकिन नियमित रूप से नहीं चल रही है उपरोक्त समस्याओं पर रेल मंत्री से आग्रह है कि तत्काल ध्यान दें और आजमगढ़ की जनता के हित के लिए उन योजनाओं को अविलंब संचालित कराया जाए

अपने पूर्व के संसदीय क्षेत्र बदायूं के लिए
बदायूं से दिल्ली तथा
बदायूं से लखनऊ के लिए ट्रेन की मांग की थी जो की पूरी नहीं हुई। नेताजी ने मैनपुरी से एटा कासगंज बदायूं संभल होते हुए गजरौला तक ट्रेन चलाने की मांग की थी तत्कालीन रेल मंत्री ने इसकी घोषणा भी कर दी थी लेकिन यह सरकार उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है
मेरी मांग है कि श्रद्धेय नेता जी की कर्मभूमि के इस बड़े हिस्से के हितों को दृष्टिगत रखते हुए तुरंत इसे शुरू किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *