नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर संस्कार भारती की ओर से सांस्कृतिक व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां तमसा के तट पर डूबते हुये सूर्य को अर्घ दिया, घाट दीप से जगमग

Uncategorized

आजमगढ़। नव संवत्सर 2083 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा कि पूर्व संध्या पर संस्कार भारती आजमगढ़ की ओर से सांस्कृतिक व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां तमसा के तट पर डूबते हुये सूर्य को अर्घ दिया गया। तत्पश्चात् 1008 दीपों से गौरीशंकर घाट दीप्तिमान हो उठा। इस दौरान पूर्व संध्या पर जहां अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को वैदिक रीति से पूजन कर अर्ध्य दिया गया वहीं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की प्रातः तमसा नदी के गौरीशंकर घाट पर गुरुवार को उगते सूर्य को अर्घ्य व प्रणाम कर हिन्दू नव संवत्सर का स्वागत शंख ध्वनि व आरती पूजन के साथ किया गया।  मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू उपस्थित रहे। वहां मौजूद लोगों के माथे पर चंदन बैच लगाकर हुए सभी में प्रसाद वितरित किया गया।
संस्कार भारती के पदाधिकरियों व सदस्यों ने शहर के मुख्य चौक पर पहुंचकर एक-दूसरे को नूतन वर्ष पर “नव संवत्सर मंगलमय हो“ का बैच लगाकर एक-दूसरे को बधाईयां दी।
कार्यक्रम के संयोजक सुनील कुमार मिश्र व डा. पूनम तिवारी एवं सहसंयोजक मधु अस्थाना व अंजली बरनवाल रहीं। इस अवसर पर फ्यूचर डांस एकेडमी, आजमगढ़ ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अध्यक्षीय सम्बोधन में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद अग्रवाल जी ने कहा कि आज पूरे विश्व में जहां भी संस्कार भारती कार्य कर रही है वहां पर हिन्दू नव वर्ष का स्वागत किया जा रहा है, जिसमें गत वर्ष के डूबते हुये सूर्य को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अर्घ दिया जाता है और दीप दान किया जाता है और दूसरे दिन सुबह नव संवत्सर के उगते हुये सूर्य को अर्घ दिया जाता है,जो अपने आप में अद्वितीय और सुखद है। हम नूतन वर्ष पर विश्व के मंगल और कल्याण की कामना करते है।
वही अंत में आर्यमंगढ़ अध्यक्ष और प्रान्त मंत्री डा. डी.पी. तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन विजयेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर मंत्री शरद चंद तिवारी, कोषाध्यक्ष अरविन्द बरनवाल, डा. डीपी अस्थाना, सुभाष चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष गोयल, भारत भूषण तिवारी, अभय दत्त गोंड, अजय अग्रवाल, चण्डिका नंदन सिंह, मनोज अस्थाना, विनय गुप्ता, विशाल उपाध्याय, गौरव मिश्र, राजेश रंजन, मुंशी निषाद, धर्मवीर चौहान, जया विजेंद्र श्रीवास्तव, मधु अस्थाना, कनक लता तिवारी, सविता मिश्रा सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *