प्रेम प्रपंच में युवती की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत, प्रेमी को पुलिस ने लिया हिरासत में, मृतका के भाई ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

Uncategorized

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर में गुरुवार की शाम को 25 वर्षीया युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में युवती के भाई ने पास के ही बीमती गांव निवासी राहुल के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने राहुल को हिरासत में ले लिया है बताया जा रहा है कि दोनों ने चोरी छिपे विवाह भी कर लिया था। लेकिन किसी बात को लेकर अनबन हो गई। संदिग्ध हालत में युवती ने जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसकी मंडलीय चिकित्सालय ले गए जहां पर कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि राहुल ने ही उसको जहरीले पदार्थ का सेवन करने को मजबूर किया। फिलहाल पुलिस विरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक प्रिया के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *