![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_2024-02-21-22-25-31-96_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-1024x574.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_2024-02-09-23-13-20-31_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-1-898x1024.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_2024-02-09-23-07-51-81_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-1-1024x990.jpg)
आजमगढ़ शहर में बंदरों की बढ़ती आबादी के चलते उनका उत्पात भी काफी ज्यादा हो गया है। बंदरों के चलते बच्चों और महिलाओं के साथ हादसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसके अलावा आए दिन की छीना झपटी और अन्य करतूत के चलते लोगों को लाखों रुपए का नुकसान झेलना पड़ जाता है। आए दिन की मुसीबत को लेकर पिछले दिनों शहर वासियों के संगठनों ने नगर पालिका व जिला प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाकर मंडलायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा था और बंदरों से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई थी। अब मामले में नगर पालिका अध्यक्ष ने बुधवार को अपने कार्यालय में दावा किया कि 20 दिन से 1 महीने के मध्य में वह करीब 2 हजार बंदरों से नगर वासियों को छुटकारा दिलाएंगे। इन बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष टीम लगाई जाएगी। जिनसे बातचीत चल रही है और उनके रेट को लेकर अभी नेगोशिएशन जारी है। उन्होंने कहा कि शासन की तरफ से इसको लेकर फंड की दिक्कत है। लेकिन वह किसी प्रकार से अन्य फंड के माध्यम से इस कार्रवाई को कराएंगे। क्योंकि बंदरों के चलते काफी परेशानी बढ़ गई है और लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन बंदरों को पकड़कर गोरखपुर के कुसुमी जंगल में छोड़ा जाएगा। इससे पहले भी कई वर्ष पूर्व बंदरों को पकड़ा गया था। लेकिन उनको दूर न छोड़कर आसपास ही छोड़ दिया गया था। इसके चलते यह बंदर फिर से वापस अपने क्षेत्र में आ गये। लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं होगा। ठोस कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने कार्यालय में किया दावा
आजमगढ़ शहर में बंदरों को लेकर होगी कार्रवाई
20 दिन से एक माह के मध्य में 2 हजार बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने का दावा