कर्तव्य में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, मार्टिनगंज फायर स्टेशन का चालक निलंबित

Uncategorized

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर फायर स्टेशन मार्टिनगंज में तैनात फायर सर्विस चालक अभिमन्यु शाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस विभाग के अनुसार चालक पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना तथा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी के प्रति गंभीर उदासीनता बरतने के आरोप पाए गए। इसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई।
बताया गया कि 7 अगस्त 2026 को एसएसपी डॉ. अनिल कुमार द्वारा कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित कार्मिक की कार्यशैली एवं कर्तव्य निर्वहन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस एवं फायर सर्विस कर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *