शहर कोतवाली क्षेत्र के रहमतनगर से बुधवार को गांजा के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। SI राजेन्द्र प्रसाद पटेल, एसआई रामकिशोर शर्मा, मय हमराह द्वारा रहमतनगर से अभियुक्त रत्नाकर उपाध्याय उर्फ मुकुल उपाध्याय पुत्र बबलू उपाध्याय निवासी देई डिहा थाना बरहज देवरिया उम्र 27 वर्ष व शम्भू शंकर पाण्डेय पुत्र गिरजाशंकर पाण्डेय साकिन सिसवां पाण्डेय थाना सुरौली पकौली जनपद देवरिया उम्र 29 वर्ष को चार पहिया वाहन (सफारी) व 3 किलो 750 ग्राम गांजा के साथ समय करीब 9 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 8 बटे 20 बटे 27क बटे 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
शहर कोतवाली पुलिस ने रहमतनगर से की कार्रवाई
गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चार पहिया वाहन सीज
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 750 ग्राम गांजा किया बरामद