![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240222-WA0043-1024x461.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_2024-02-09-23-13-20-31_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-1-898x1024.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_2024-02-09-23-13-20-31_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-1-898x1024.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_2024-02-09-23-07-51-81_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-1-1024x990.jpg)
आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बने नए समीकरण के तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के एक दिन पूर्व बुधवार को साथ आने के बाद दोनों पार्टियों के समर्थकों में खुशी की लहर है। आजमगढ़ के निजामाबाद से समाजवादी पार्टी के विधायक आलम बदी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट क्षेत्र में मिठाई वितरित कर गठबंधन को लेकर खुशी जताई। वहीं विधायक आलम बदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन पूरा हो गया है। इसी के लिए मिठाई खिलाकर जनता का मुंह मीठा कराया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में रहेगा।
यूपी में कांग्रेस व सपा के गठबंधन को लेकर जताई गई खुशी
कलेक्ट्रेट पर निजामाबाद विधायक आलम बदी ने जताई खुशी
जनता का मुंह कराया मीठा, कहा लोकसभा में इंडिया गठबंधन की होगी जीत