भाजपा के मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा व अनुसूचित वर्ग मोर्चा अध्यक्ष का किया गया स्वागत

Blog
Spread the love

आजमगढ़ में दीदारगंज भाजपा मंडल के दुबारा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष पद पर सुबास गुप्ता को नियुक्त किए जाने तथा नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अनुसूचित वर्ग मोर्चा अनिल कन्नौजिया के बनाए जाने पर पल्थी बाजार में गुरुवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह का आयोजन कर सुबास गुप्ता मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा दीदारगंज तथा अनिल कन्नौजिया मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दीदारगंज का फूल मालाओं से स्वागत किया।मंडल अध्यक्ष दीदारगंज अजय सिंह ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष सुबास गुप्ता तथा अनुसूचित वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अनिल कन्नौजिया को सम्बोधित कर कहा कि चुनाव करीब है आप लोग अपनी अपनी नई कमेटियों का गठन कर लें और लोक सभा चुनाव के लिए मेहनत शुरु कर दें। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष भाजपा लालगंज, जिलेदार मौर्य, रतनेश सिंह कमला, अजीत गौतम, कोमल सोनकर, विकास सिंह, लकी सिंह, रामचेत अकेला,कमरान अली , अहसन अजीज ऊर्फ लल्ला ,मुकेश गौतम, धरमिंदर जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, प्रवेश जायसवाल, शशांक जायसवाल, राम मूरत यादव,आशीष यादव, रमेश यादव, विजय यादव,पतिराम यादव,धीरज यादव, भगीरथी प्रजापति,संदीप प्रजापति, रामनरायन पाल, अरुण चौहान, मुकेश गौतम, घनश्याम गौतम, रामकिरथ दूबे, हरी पांडेय ,हृदय नारायन गुप्ता, प्रमोद पाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

पल्थी बाजार में भारतीय जनता पार्टी की हुई बैठक

बीजेपी मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा का हुआ स्वागत

बीजेपी अनुसूचित वर्ग मोर्चा अध्यक्ष का भी किया गया स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *