गांव के सिवान में गेहूं के खेत में दो दिन से लापता बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी, लाश को कब्जे में लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Uncategorized

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय: जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्लीपुर के सिवान में संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई । ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी । वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और जांच पड़ताल में जुट गई । मिली जानकारी के अनुसार अल्लीपुर सिवान में संदिग्ध हालात में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी। मृतक की पहचान धरौहरा गांव निवासी इम्तेयाज अहमद उम्र लगभग 73 वर्ष पुत्र अब्दुल कयूम के रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 2 दिन पहले ही जीयनपुर थाना में दर्ज कराई गई थी। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जी में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । रविवार शाम लगभग 5:00 बजे तक पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *