






राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिवाजी शाखा का वार्षिक उत्सव अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रचारक दीनानाथ जी सह जिला संघचालक अजय अग्रवाल, नगर संघचालक रामबदन जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आशीष गोयल जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम में शिवाजी शाखा के मुख्य शिक्षक आलोक जी द्वारा शाखा में होते प्रतिदिन के नियमित कार्यक्रम में सूक्ष्म व्यायाम कराया। शिवाजी शाखा के बस्ती प्रमुख शीतल जी द्वारा योग, शिवाजी शाखा के कार्यवाह पीयूष अग्रवाल जी द्वारा योगासन, नगर प्रचार प्रमुख अभय दत्त गौड जी द्वारा विभिन्न खेलों का प्रदर्शन स्वयंसेवकों को कराया गया। तत्पश्चात यश बरनवाल द्वारा सुभाषित एवं प्रांजल बरनवाल द्वारा एकल गीत की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक जी ने कहा कि अखंड भारत के लिए संघ का योगदान, युवा पीढ़ी मे समरसता का भाव, परिवार में परस्पर प्रेम, पर्यावरण के प्रति सभी का योगदान एवं राष्ट्र उन्नति मे अपने स्वयं के अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्य का भी बोध की आवश्यकता पर बल दिया। अनूप अग्रवाल जी द्वारा संघ की प्रार्थना के साथ समापन तदुपरांत सहभोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रचारक रमाकांत जी कमलेश, राजेश बरनवाल, परमानंद आशीष दीपक सत्य विजय जी, प्रवीण जी सहित भारी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।
