






हत्या के अभियुक्त से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार
थाना मुबारकपुर पुलिस और एक वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ में हत्या की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 03.04.2026 की रात थाना मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुरा में पड़ोसी के साथ हुए विवाद में एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल युवक मो. हस्सान की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।
इस संबंध में 04.04.2026 को वादी नौशाद अहमद पुत्र मो. इलियास निवासी इस्लामपुरा द्वारा तहरीर दी गई, जिसके आधार पर थाना मुबारकपुर पर मुकदमा संख्या 128/2026 धारा 109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। बाद में पीड़ित की मृत्यु होने पर धारा 103(1) बीएनएस में तरमीम की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त इरफान पुत्र अब्दुल मन्नान फरार चल रहा था।
मुठभेड़ का विवरण:
दिनांक 05.04.2026 को उपनिरीक्षक मुरारी मिश्र पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त/चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर दामोदरपुर मार्ग पर घेराबंदी की गई। संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास करने पर उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद आरोपी ने पुनः फायरिंग का प्रयास किया।
आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
इरफान पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी इस्लामपुरा, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 22 वर्ष)
बरामदगी:
एक देशी तमंचा .315 बोर
एक जिन्दा कारतूस
एक खोखा कारतूस
एक मोबाइल फोन
एक सफेद धातु की बिछिया
घटना में प्रयुक्त चाकू
पूछताछ में खुलासा:
अभियुक्त ने बताया कि 03.04.2026 को आपसी विवाद में उसने मो. हस्सान को चाकू मार दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार था और पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की।
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 129/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट
आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 128/2026 धारा 103(1) बीएनएस
मु0अ0सं0 129/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट
पुलिस टीम:
उ0नि0 मुरारी मिश्र
व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव
उ0नि0 सौरभ सिंह
पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
