असलहा के साथ सूदखोरों के घर पर चढ़ने से मची अफरा तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों को ले गई थाने, वीडियो हुआ वायरल

Uncategorized

आजमगढ़ में सूदखोरों की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना थाना मुबारकपुर क्षेत्र के पाही गांव की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार को सुबह करीब 8:00 बजे गांव के ही एक दबंग व्यक्ति जो सूदखोरी का भी कार्य करते हैं वह बाहरी असलहाधारी के साथ एक पीड़ित के घर के सामने पहुंच गए और ब्याज को लेकर पीड़ित से बहस करने लगे। वहीं पीड़ित के अनुसार उसने ₹20000 कुछ महीने पहले सूद लिया था। बाद में जमीन बेचकर ब्याज सहित सूद को लौटा भी दिया था। लेकिन इसके बाद भी ब्याज बाकी रह जाने की बात कह कर सूदखोर रविवार को सुबह घर पर चढ़ गए। असलहा के साथ दिनदहाड़े घर पर पहुंचने पर सामने आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग वीडियो बनाने लगे और लोग घटना का विरोध करने लगे। इसी दौरान पीड़ित की पत्नी ने थाना की पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर दारोगा और सिपाही भी पहुंच गए। इससे पहले स्थानीय लोगों की लगातार बहस चलती रही। पुलिस तनाव देखकर दोनों पक्षों को लेकर थाने चली गई। जहां पर मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि गांव के अलावा क्षेत्र में सूदखोरों का जाल फैला हुआ है। जिसके कारण आए दिन दबंगई भी देखने को मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *